फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Send samples of pesticides for testing

छह कीटनाशकों के लिए नमूने

Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Send samples of pesticides for testing
फोटो
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर द्वारा गठित टीमों ने बृहस्पतिवार को कीटनाशकों की दुकानों पर निरीक्षण कर पेस्टीसाइड के छह नमूने लिए।
तहसील शामली में एसडीएम विशु राजा के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार ने सिंभालका में मैसर्स मलिक ट्रेडर्स और मिल रोड पर मैसर्स नेतराम यशवीर सिंह मलिक के यहां से एक-एक नमूना लिया। तहसील ऊन में एसडीएम निकिता शर्मा के साथ जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव चौसाना में मैसर्स अभिषेक खाद एवं पेस्टीसाइड के यहां से एक नमूना लिया। कांधला में एसडीएम शिवप्रकाश के साथ उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने मैसर्स बालाजी ट्रैडर्स के यहां से एक, कैराना में मैसर्स रामनारायण लोकेश कुमार के यहां से एक, मैसर्स नेशनल फर्टिलाइजर के यहां से एक नमूना लिया। इस दौरान विक्रेताओं को पेस्टीसाइड बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मेमो देने के साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने ने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed