{"_id":"618967ca7f6b9e3790558493","slug":"sen-society-will-get-rights-in-sp-government-shamli-news-mrt564026372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में सेन समाज को मिलेंगे अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में सेन समाज को मिलेंगे अधिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सपा सरकार में सेन समाज को मिलेंगे अधिकार’
शामली। सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को सेन समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता रहे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ही सेन समाज को अधिकार मिलेंगे।
शामली जिले के विभिन्न गांवों से आए सेन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति में समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय एवं समाजवाद के सिद्धांतों पर काम करती है। भाजपा सरकारों ने अमीर और गरीब की खाई को और चौड़ा कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र को कारपोरेट के हाथों में सौंपा जा रहा है। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा की नीतियों से पिछड़ा समाज महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। भाजपा नेता चुनावों के लिए हिंदू-मुस्लिम एजेंडा चला रहे है। हम सभी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार का कामकाज देख लिया। जिसमें किसानों एवं मजदूरों को कुछ नहीं मिला। इसीलिए आने वाले चुनाव में भाजपा की हार तय है।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहित तोमर ने नौजवानों को समाजवादी पार्टी से जुड़ने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि यदि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा बन गई तो देश की खाद्य स्वायत्ता खतरे में पड़ जाएगी। भनेड़ा उद्दा से आए महिपाल सेन ने कहा कि जिले में सेन समाज को संगठित कर समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाएगा। सम्मेलन में मादलपुर से भूपेंद्र सेन, बधेव से बिरहम, ताना से रामबीर और सुधीर, बुटराड़ी से संजय कुमार सेन, कैल से रामचरण सविता, जाफरपुर से मास्टर भोपाल सिंह मौजूद रहे।