फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Selection of 3640 candidates in employment fair

रोजगार मेले में 3640 अभ्यर्थियों का चयन

Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Selection of 3640 candidates in employment fair
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले 3640 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने नौकरी के लिए चुना है। इनके अंतिम चयन के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जिले में सेना भर्ती कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजगार मेले में मुख्य कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पहले बच्चों को फिरोजाबाद, गुड़गांव एवं अन्य जगहों पर जाकर नौकरी के लिए साक्षात्कार देना पड़ता था, लेकिन अब बड़ी कंपनियां जनपद में आकर नौकरी दे रही हैं। जनपद शामली का युवा पुलिस भर्ती में प्रथम नंबर पर आता है। जिले में भी सेना भर्ती का आयोजन कराया जाएगा। आने वाले समय में कस्बों में भी रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि अब केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया संचालित कर रही है और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। सरकार लगातार सरल प्रक्रिया बनाकर युवाओं को रोजगार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि रोजगार मेले में 6700 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 3640 का कंपनी की ओर से चयन किया गया है। 69 कंपनियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। गन्ना मंत्री ने 50 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार, जिला प्रबंधक/परामर्श अंकित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र अंशुमन, आईआईए अध्यक्ष अशोक मित्तल, साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल, रिम एवं धुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रविंद जैन मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र वितरण न कराने पर विधायक हुए नाराज
शामली। रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनसे नियुक्ति पत्र वितरित नहीं कराने पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने गन्ना मंत्री से ही सभी 50 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलाए। नियुक्ति पत्र वितरित होने के तुरंत बाद ही विधायक जाने लगे। बाद में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी के मनाने पर वह रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed