{"_id":"60bbc71f8ebc3e59603fd1cf","slug":"seized-three-private-buses-shamli-news-mrt5414546140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन निजी बसों को सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन निजी बसों को सीज किया
विज्ञापन
तीन निजी बसों को सीज किया
शामली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मुंशीलाल के नेतृत्व में टीम ने शहर में कई स्थानों पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन प्राईवेट बसों को चालान करते हुए बंद कर दिया। प्राइवेट बस संचालकों पर एक लाख 22 हजार 500 रुपये का प्रशमन शुल्क निर्धारित कर दिया है।
शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मुंशीलाल के नेतृत्व में टीम ने शहर के शामली रोडवेज बस अड्डा, अजंता चौक से शामली-पानीपत हाईवे, कांधला-दिल्ली मार्ग तथा शामली सहारनपुर मार्ग पर अनाधिकृत रूप से संचालित हो रही वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए तीन बस का चालान किया गया। एक बस को कंडेला औद्योगिक पुलिस चौकी पर बंद की कार्रवाई की गई।