फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Security will be tightly arranged

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Sun, 11 Feb 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 11 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Security will be tightly arranged
कैराना पब्लिक इंटर काॅलेज में बनाया गया हेलीपैड। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह की 14 फरवरी को रस्म तेरहवीं के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। मायापुर फार्म हाउस पर टेंट लगाने के साथ बेरीकेडिंग भी कराई जा रही है। वहीं, कैराना में दो हेलीपेड बनाकर तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
कैराना से भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह का तीन फरवरी को निधन हो गया था। चार फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अब 14 फरवरी को कैराना के मायापुर फार्म हाउस पर रस्म तेहरवीं पर श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम पुलिस प्रशासन को मिल चुका है। इनके अलावा भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने का अनुमान भी है। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने कैराना कस्बा स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज और विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में अलग- अलग हेलीपैड बनाए है। उधर, मायापुर फार्म हाउस पर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहां पर प्रशासन ने टेंट लगवाने शुरू कर दिए हैं। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर खास ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिग्गज नेताओं के पहुंचने के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का प्लान तैयार करा लिया है। कैराना- शामली मार्ग पर मायापुर मोड़ से लेकर फार्म हाउस तक जगह जगह पुलिस तैनात रखी जाएगी। कैराना कस्बे में हेलीपैड से लेकर मायापुर तक जाने वाले रूट पर भी पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा मायापुर फार्म हाउस पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed