फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Security guard and outsider youth removed, notice to two doctors

Shamli News: सिक्योरिटी गार्ड और बाहरी युवक को हटाया, दो डॉक्टरों को नोटिस

Thu, 05 Feb 2026 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 05 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Security guard and outsider youth removed, notice to two doctors
शामली। जिला अस्पताल में बाहरी युवक द्वारा मरीजों की जांच करने और सिक्योरिटी गार्ड द्वारा प्लास्टर करने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने पूरे प्रकरण का ब्योरा तलब किया है। वहीं सीएमएस ने सिक्योरिटी गार्ड और बाहरी युवक को हटा दिया है। साथ ही दो डॉक्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 5 फरवरी के अंक में बाहरी युवक बना डॉक्टर, सिक्योरिटी गार्ड कर रहा प्लास्टर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में खुलासा किया गया था कि जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड मरीजों का प्लास्टर कर रहा है, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में एक बाहरी युवक मरीजों को दवाइयां लिख रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड और बाहरी युवक दीपांशु को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों किसकी अनुमति से मरीजों की जांच कर रहे थे, इसकी जांच गठित समिति से कराई जा रही है। साथ ही दो डॉक्टरों डॉ. राघव अग्रवाल और डॉ. रामनिवास को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed