फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Secret eyes on those who are in contact with Pakistan

दरभंगा विस्फोट प्रकरण: पाक से संपर्क में रहने वालों पर लगी खुफिया निगाहें

Sun, 27 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Secret eyes on those who are in contact with Pakistan
शामली। दरभंगा पार्सल विस्फोट प्रकरण में पकड़े गए दो संदिग्ध लोगों के अलावा कई और लोग जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं, जिनकी गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। जांच एजेंसियां पाकिस्तान से संपर्क में रहने वाले लोगों की गतिविधियां और उनके कारोबार को लेकर कई तरह की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा स्टेशन पर 17 जून को हुए पार्सल विस्फोट प्रकरण के तार शामली जिले से जुड़े मिलने पर जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने कैराना निवासी दो लोगों को पकड़ा है, जिनसे जांच एजेंसियों ने कई दिन तक जिले में ही गोपनीय स्थान पर पूछताछ की। इसके बाद अपने जांच एजेंसियों उन्हें अपने साथ ले गई। पार्सल विस्फोट प्रकरण को बड़ी साजिश मानकर इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि इस विस्फोट प्रकरण में जांच एजेंसियों की नजर कैराना पर बनी हुई है। जांच एजेंसियां उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिनका रिश्तेदारी या काम के सिलसिले में या अन्य किसी वजह से पाकिस्तान से संपर्क रहा है। ऐसे लोगों के कारोबार व काम धंधे के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह यह बताई जा रही है जो लोग पकड़े गए हैं, उनमें से एक व्यक्ति का कनेक्शन पाकिस्तान से होना सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों के निशाने पर कई लोग हैं। जांच एजेंसियां गोपनीय तरीके से छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी इस प्रकरण को उच्च स्तरीय बताते हुए चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed