फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Second woman injured in Islampur Ghassouli died

इस्लामपुर घसौली में घायल दूसरी महिला की मौत

Wed, 31 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Second woman injured in Islampur Ghassouli died
कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी मृतक महिला ललतेश का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। गांव इस्लामपुर घसौली में हुई पथराव और फायरिंग की घटना में घायल हुई दूसरी महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस एवं पीएससी बल तैनात किया गया है। दोनों महिलाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात सहेंद्र और सतपाल पक्ष के लोगों के बीच घर के बाहर गली में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद सतपाल पक्ष के लोगों ने सहेंद्र के घर पर हमला बोल दिया था। दोनों और से लाठी-डंडे, जमकर पथराव और गोलीबारी हुई थी। गोली लगने से गजना पत्नी चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। ललतेश पत्नी ओमबीर की आंख में भाला लगने कारण घायल हो गई थी। ललतेश को जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया था। वहां से उसे मेरठ भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए थाना कांधला, कैराना, महिला थाना शामली, कोतवाली शामली के साथ अन्य थानों का पुलिस और पीएससी बल तैनात रहा।
विज्ञापन

-------------
नौ नामजद, दो महिलाएं गिरफ्तार
इस्लामपुर घसौली गांव की घटना में पांच लोगों की तरफ से तहरीर दी गई। मामले को लेकर चंद्रपाल, मजनू, राजकुमार, नरेंद्र, ओमबीर ने तहरीर देकर प्रमोद, भोला उर्फ सुधीर, सतपाल, जितेंद्र उर्फ रामफल, यशपाल उर्फ गुरुजी, रोमियो, उषा व बबीता के खिलाफ जानलेवा हमला व हत्या की तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उषा और बबीता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी ओपी सिंह ने पीड़ित परिवार से बात कर न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मुखबिरी के शक में हुई घटना: एसपी
शामली। एसपी सुुकीर्ति माधव का कहना है कि चंद्रपाल के घर पर हरियाणा पुलिस ने वहां के हत्यारोपी छिपे होने की सूचना पर दबिश दी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं थी। चंद्रपाल को शक था कि पड़ोसियों ने मुखबिरी की है। इसके चलते हरियाणा पुलिस के जाने के बाद विवाद हुआ था। दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में चार टीमें लगाई गईं हैं।

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी मृतक महिला गजना   का फाइल फोटो

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी मृतक महिला गजना का फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली  में विलाप करते मृतक महिलाओ के परिजन

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में विलाप करते मृतक महिलाओ के परिजन- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली  में  घटना की जानकारी लेते एएसपी ओमप्रकाश सिंह

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में घटना की जानकारी लेते एएसपी ओमप्रकाश सिंह- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में  तैनात पीएससी के जवान

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में तैनात पीएससी के जवान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed