{"_id":"6317a13f65193e0dee1921d2","slug":"second-round-of-talks-also-failed-picketing-continues-shamli-news-mrt6041714177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों से दूसरे दौर की वार्ता भी विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों से दूसरे दौर की वार्ता भी विफल
विज्ञापन
बुटराड़ा में धरने पर हुक्का गुड़गुड़ाते किसान।
- फोटो : SHAMLI
दूसरे दौर की वार्ता भी विफल, धरना जारी
शामली। बकाया गन्ना भुगतान समेत कई मांगों को लेकर भाकियू का बेमियादी धरना मंगलवार को भी जारी रहा। अधिकारियों के साथ किसानों की दूसरी दौर की वार्ता भी विफल रही। किसानों ने बैठक धरना मजबूती से जारी रखने का एलान किया।
धरनास्थल पर राकेश टिकैत दोपहर तक रहे, इसके बाद हरिद्वार एक कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। धरनास्थल पर करीब दो बजे सभा हुई। इस दौरान किसानों ने फिर से दोहराया कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर किसान पीछे नहीं हटेंगे। दोपहर करीब तीन बजे एडीएम संतोष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की किसानों की 10 सदस्यीय समिति से बंद कमरे में बैठक हुई, जिसमें प्रशासन ने दो-तीन माह में संपूर्ण भुगतान कराने की बात कही। किसानों ने प्रशासन के प्रस्ताव को नकार दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने आरोप लगाया कि अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है। ऐसे में धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर हुई सभा का संचालन देवराज पहलवान ने किया। गठवाला खाप थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल सिंह चौहान, ब्रह्मपाल सिंह नाला, विदेश मलिक, तालिब चौधरी, इंद्रपाल सिंह जाट, राजन जावला, सोमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
हाईवे जाम और ट्रैक्टर मार्च भी होगा
धरना स्थल पर मंगलवार सुबह आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान हाईवे जाम व पैदल और ट्रैक्टर मार्च पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही तय हुआ कि मुआवजा न बढ़ने तक दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
वकीलों ने किया धरने का समर्थन
अधिवक्ताओं ने दिया धरने को समर्थन जिला बार भवन में मंगलवार सुबह अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कलक्ट्रेट में जारी किसानों के धरने को समर्थन का प्रस्ताव पास किया गया। जिसके बाद अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ता धरने में पहुंचे और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को समर्थनपत्र सौंपा। इस मौके पर महामंत्री धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
बुटराड़ा धरने में किसानों ने गुड़गुड़ाया हुक्का
फोटो
बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर बुटराड़ा-करौदा हाथी स्टैंड के निकट किसान संघर्ष समिति के बैनर तले धरना मंगलवार को 41वें दिन भी जारी रहा। कम संख्या होने के कारण किसानों ने समय बिताने के लिए धरना स्थल पर हुक्का गुड़गुड़ाते हुए नजर आए। ज्यादातर किसान भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में किसानों समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल रहे। इस दौरान प्रमोद, राजकुमार, रविंद्र, भंवर सिंह, हरेंद्र सिंह, संजीव, संदीप आदि किसान मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के धरने पर भोजन करते गठवाला खाप थांबेदार श्याम सिंह मलिक, भाकियू जिला- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के बेमियादी धरने पर राकेश टिकैत को समर्थन पत्र सौंपते अधिवक्ता।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के बेमियादी धरने पर बैठे किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के बेमियादी धरने पर बोलते वक्ता।- फोटो : SHAMLI