फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Second Haridwar Kanwar special train of 20 coaches started

20 डिब्बों की दूसरी हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन हुई शुरू

Thu, 21 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Second Haridwar Kanwar special train of 20 coaches started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कांवड़ स्पेशल ट्रेन में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से हरिद्वार तक दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय किया है। दिल्ली से यह ट्रेन शाम को 5:45 बजे चलकर शामली होकर हरिद्वार जाएगी। दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार से शुरू होने से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों का सफर आसान होगा।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 13 से 27 जुलाई तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन दिल्ली से शामली होते हुए हरिद्वार के लिए शुरू की गई थी। यह ट्रेन रात्रि 11 बजे शामली आ रही है। पिछले तीन दिन से 16 डिब्बों की स्पेशल ट्रेन में क्षमता से अधिक कांवड़िये सफर कर रहे हैं। शामली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ के जवान ट्रेन में क्षमता के अनुसार शिवभक्तों को बैठाकर हरिद्वार भेजकर सुरक्षित यात्रा करा रहे हैं। क्षमता से अधिक कांवड़ियों को रेलवे स्टेशन से वापस भेजा जा रहा था। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के बड़ौदा हाउस के अफसरों ने पूरे मामले का संज्ञान में लेकर दिल्ली से शामली होते हुए हरिद्वार के लिए दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन का चलाने का निर्णय किया है। डीआरएम डिंपी गर्ग ने बताया कि दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन बीस डिब्बों की है। इसके शुरू होने से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे शिवभक्त
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन पर रोजाना शाम बड़ी संख्या कांवड़िये पहुंच रहे थे। इनमें से कुछ शिवभक्तों को रात्रि नौ बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से भेजा रहा था। इसके बाद भी हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन में काफी भीड़ रहती थी। शिवभक्त खिड़की पर लटक कर सफर करने को मजबूर थे। इससे हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में दिल्ली मंडल को रिपोर्ट भेजकर नई स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग की थी। इस मामले में डीएम जसजीत कौर ने भी संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी
दिल्ली से चलने का समय शामली पहुंचने का समय हरिद्वार पहुंचने का समय
शाम 5:45 बजे शाम 8:40 बजे शाम 12:10 बजे
हरिद्वार से चलने का समय शामली पहुंचने का समय दिल्ली पहुंच का समय
रात 1:20 बजे सुबह 4:53 बजे सुबह 8:25 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed