फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seas brought without bill in train, four samples taken

ट्रेन में बिना बिल के लाई गई दवाएं सीज, चार नमूने लिए

Thu, 26 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seas brought without bill in train, four samples taken
शामली। ट्रेन में बिना बिल के दिल्ली से लाई गईं सभी दवाएं बिना बिल की पाई गईं। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के चार नमूने लेकर सभी दवाओं को सीज कर दिया। दवा लाने वाले चारों लोगों को बिल उपलब्ध कराने के नोटिस देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को ड्रग इंस्पेक्टर ने थाना जीआरपी और थाना आदर्श मंडी पुलिस के साथ दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से उतरे चार लोगों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया था। उनके पास से मिले बैग में बड़ी मात्रा में दवाएं उपलब्ध हुई थी। बिना बिल के दवा लाने की जानकारी मिलने पर रात में वाणिज्यकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जानकारी ली। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि देर रात तक चली जांच में बरामद दवाओं की कीमत करीब 35 हजार रुपये है। चारों लोग दवाओं से संबंधित बिल नहीं दिखा सके। सभी दवाओं को सीज कर दिया गया है। दवा लाने वाले चारों लोगों योगेश कुमार दयानंद नगर, ऋषभ धीमान टंकी कालोनी, गौरव धीमान नंदू प्रसाद और सचिन कुमार लाजपत राय को बिल उपलब्ध कराने का नोटिस देकर छोड़ा गया है। हार्ट संबंधी, एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जिक समेत चार दवाओं के नमूने लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में दवाएं अधोमानक पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि अगर दवाओं संबंधी बिल उपलब्ध नहीं कराते तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed