{"_id":"6a38307741a895c3260464b4","slug":"search-for-those-accused-of-serving-meat-of-a-protected-animal-at-a-feast-shamli-news-c-26-1-sal1001-168123-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दावत में संरक्षित पशु का मांस परोसने के आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दावत में संरक्षित पशु का मांस परोसने के आरोपियों की तलाश
Mon, 22 Jun 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
कैराना। वलीमा की दावत में संरक्षित पशु का मांस परोसने के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मामले में पुलिस पहले ही दूल्हे और उसके मामा तथा मुगल गार्डन के मलिक को जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात यमुना के किनारे से एक नलकूप के पास संरक्षित पशु का वध का मामला पकड़ा था। बाद में पुलिस ने मोहल्ला रेता वाला में स्थित मुगल गार्डन पर छापा मारा था। मुगल गार्डन में मोहल्ला छड़ियान निवासी फरमान की वलीमे की दावत में संरक्षित पशु के मांस से अलग-अलग तरह के व्यंजन के 40 भिगोने खाना बनाया गया था। पुलिस ने दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने दहेज में मिली स्कॉर्पियो गाड़ी को भी सीज कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुगल गार्डन के मालिक हाजी अनीस को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
इसमें साबू कुरैशी निवासी मोहल्ला रेता वाला और खुरगान रोड निवासी शौकत गुर्जर वांछित चल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने संरक्षित पशु के मांस से खाना बनाने वाले हलवाई के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
एसपी एनपी सिंह का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मुगल गार्डन बैंक्वेट पर अभी सील लगी हुई है।