फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seal on development works in Banat Nagar Panchayat Board meeting

Shamli News: बनत नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर लगी मुहर

Mon, 19 Jun 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Seal on development works in Banat Nagar Panchayat Board meeting
-40 लाख से होगा सड़क और नाली निर्माण, बरात घर का सुंदरीकरण आदि विकास कार्य
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर पंचायत बनत की पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्य कराने के लिए सभासदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। 40 लाख से अधिक के बजट को सड़क, नाली निर्माण, बरात घर का सुंदरीकरण, सोलर लाइट, साफ-सफाई व पानी पर खर्च करने का निर्णय लिया गया।

सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कुसुम व एसडीएम उद्धव सिंह त्रिपाठी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। वहां सभी को बोर्ड बैठक के एजेंडे के बारे में बताया गया। इसके बाद सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं बतानी शुरू कीं। सभासद ऊमा चौहान ने कहा कि दिन में लाइट खुली रहती है, जिससे बिजली का फिजूल भार पड़ रहा है। इन्हें बंद करने की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने अपने वार्ड में सड़क मरम्मत, नाली का निर्माण कराने की मांग की। दीपक पाल ने सुभाष नगर स्थित बरात घर का सुंदरीकरण कराने, एक नए बरातघर का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया। कल्लू ने भी खडंजा निर्माण, साफ-सफाई पर ध्यान देने, सोलर लाइट लगवाने का प्रस्ताव रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष कुसुम देवी ने नेडा विभाग से गलियों में एक-एक सौर ऊर्जा लाइट लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी बजट नगर पंचायत में आएगा, उससे विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही कस्बे का चहुंमुखी विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वर्तमान में जो भी बजट है, उसे पहली बोर्ड बैठक में दिए गए कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इसके बाद जो बजट आएगा, उसको नए कार्यों पर खर्च किया जाएगा। सभासदों ने हर माह बोर्ड बैठक रखने का प्रस्ताव दिया। साथ ही घरों का सर्वे कराने व हाऊस टैक्स बढ़ाने का विरोध करते हुए इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। संचालन ओम कुमार कौशिक ने किया। इस मौके पर ऊमा, दीपक पाल, शर्मिला, अजय कुमार, शहनाज, नीरज कुमार, कल्लू, हरबीर सिंह, इकराम अली, मोहम्मद ख्वाज, योगेंद्र शर्मा, पूजा, अमरेश, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed