फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SDM reached Jijaula and investigated

एसडीएम ने जिजौला पहुंचकर जांच की

Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
SDM reached Jijaula and investigated
चौसाना के गांव जिजौला में दीवार गिरने के बाद निरीक्षण करने पहुचे एसडीएम ऊन - फोटो : SHAMLI
एसडीएम ने जिजौला पहुंचकर जांच की
विज्ञापन

शामली, चौसाना। जिजौला गांव में दीवारें गिरने से नौ लोगों के दबने के मामले में एसडीएम ऊन मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। एसडीएम ने दोनों पक्षों के 10-10 लोगों को मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में मंगलवार रात करीब दो बजे एक कमरे की दीवारें गिर गईं थीं। जिसके नीचे दबने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चिकित्सकों ने कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया था। घायल पक्ष ने प्रधान पक्ष पर दीवार गिराने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम ऊन विशू राजा जिजौला में दुर्घटना स्थल पहुंचे और पीड़ितों के परिजनों से बातचीत की। जिसके बाद चौसाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ऊन ने पुलिस को दोनों पक्षों के 10-10 लोगों को मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए। पुलिस को निर्देश दिए कि पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ऊन विशु राजा का कहना है कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे हैं। मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। इसलिये मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को आदेश दिया है कि अगर वाकई घटना को किसी ने अंजाम दिया है तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed