फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Screaming at the reception

स्वागत समारोह में बिखेरा जलवा

Sat, 11 Nov 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 11 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Screaming at the reception
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए बीए द्वितीय और तृतीय की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति प्रबंधक डा. महिपाल सिंह तोमर, प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा ने माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मानसी मित्तल, स्वाती, आंचल एवं विशाल भारती ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में गरिमा, रश्मि, राखी आदि ने शिक्षा और अनुशासन का जीवन में महत्व बताया। मुख्य अतिथि डाक्टर महिपाल तोमर ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और उनमें सहभागिता करना भी विद्यार्थी जीवन का एक भाग है। सभी को अवसर मिलने पर इनमें सहभागिता करते रहना चाहिए।
विज्ञापन


प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को अपनी अन्य प्रतिभाओं को भी संवारना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाक्टर नीरज रानी, अरविंद कुमार, नीलम राठोर, सोनिया गोयल, सचिन गुप्ता एवं सचिन जैन का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर वसुंधरा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed