{"_id":"5a886ba84f1c1ba0268baaa2","slug":"schoolgirl-killed-in-accident-mother-and-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्रा की मौत, मां और भाई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छात्रा की मौत, मां और भाई घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
लड़की की मौत होने पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर गाडीवाला चौराहे के पास स्कूल के सामने ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कस्बा ऊन के मोहल्ला घंटी निवासी मुकेश मित्तल की पत्नी शीला अपने पुत्र रजत और बेटी उपासना (13 ) सेंट आरसी स्कूल के निकट खड़े होकर किसी कार्य से शामली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए ट्रक चालक ने तीनों को टक्कर मार दी। छात्रा उपासना सड़क पर गिरने पर ट्रक के पहिये के नीचे कुचल गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शीला और उनका बेटा रजत घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल मां-बेटे को पुलिस ने झिंझाना स्थित सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण परिजनों में मातम पसर गया। छात्रा उपासना ऊन स्थित स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि छात्रा के दादा महेश ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी चालक की तलाश में दबिशें डाली जा रही है।
हादसे में बाइक सवार दंपति घायल
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर अजंता चौक के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मछरोली निवासी सतीश अपनी पत्नी पूनम के साथ शनिवार को किसी काम से शामली आया हुआ था। दोपहर में जब वह अजंता चौक के पास पहुंचा तो उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक गिर गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं आई है। जैसे ही तहरीर आती है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन