{"_id":"61f6ded029af305d643a5930","slug":"school-children-will-send-postcards-to-the-differently-abled-for-voting-shamli-news-mrt5752251159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्कूलों के बच्चे लिखेंगे 7700 दिव्यांगों को पोस्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्कूलों के बच्चे लिखेंगे 7700 दिव्यांगों को पोस्ट कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चे दिव्यांगों को मतदान के लिए भेजेंगे पोस्टकार्ड
शामली। डीएम जसजीत कौर की पहल पर जिले के बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चे जिले के 7700 दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टकार्ड लिखकर दस फरवरी के ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। सोमवार को जिला पंचायत के रिसोर्ट सेंटर में बेसिक शिक्षा और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों के लिखे पोस्टकार्ड का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पंचायत के रिर्सोस सेंटर डाक विभाग के माध्यम से दिव्यागों को पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे।
स्वीप कोर्डिनेटर डॉ.अजय बाबू शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दिव्यांगों की लोकतंत्र के उत्सव में वोटों की भागीदारी के लिए जिले की बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को पोस्ट लिखने के लिए बुलावा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के सैकड़ों बच्चों ने पोस्टकार्ड पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए पत्र लिखे हैं, जिसमें दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का अनुरोध किया है। सभी पोस्टकार्ड एकत्रित कर कर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार से जिला प्रशासन की तरफ से दिव्यांग मतदाताओं के पते पर डाक से भेजे जाएंगे।