{"_id":"6ad130a4d9cb2b02070ebedd","slug":"bulldozers-razed-two-colonies-one-building-was-sealed-shamli-news-c-26-1-sal1001-176167-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, एक भवन किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, एक भवन किया सील
Fri, 16 Oct 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
कैराना में अवैध भवन पर सीलिंग की कार्रवाई करती मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम-संवाद
कैराना। विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की टीम ने पुलिस बल के साथ शामली रोड स्थित दो कॉलोनियों में बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग में बुलडोजर चलाया। इसके अलावा एक कॉलोनी में बनाए गए भवन को सील कर दिया। तीनों कॉलोनियों पर नोटिस भी चस्पा किया गया।
बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सहायक अभियंता संजय कुमार और अवर अभियंता गौरव कुमार अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां से टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर सबसे पहले शामली रोड पर पीयूष अयन आश्रम के सामने एक कॉलोनी पर कार्रवाई की। टीम ने कॉलोनी पर 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए गए भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की।
टीम ने शामली बाईपास फ्लाईओवर के बराबर में दूसरी कॉलोनी पर कार्रवाई की। यहां पर बिना मानचित्र पास कराए 6000 वर्ग मीटर भूमि पर प्लॉटिंग की गई थी। टीम ने बुलडोजर के द्वारा प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। रेडिसन पैलेस के बराबर में बिना मानचित्र पास कराए काटी गई कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलवाया। यहां पर बिना मानचित्र के 22 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग की गई थी। बुलडोजर द्वारा प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया। वही टीम रेडिसन पैलेस से दूसरी साइड में एक कॉलोनी पर पहुंची। यहां पर कॉलोनी के मालिक ने बताया कि उनका मुकदमा कमिश्नर के यहां चल रहा है। जिस पर टीम ने मुकदमे के फैसले तक कोई भी निर्माण नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी।