फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   school bus hit to byke, two died

स्कूल बस से टकराई बाइक, दो की मौत

Tue, 26 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
school bus hit to byke, two died
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला
शामली से बनत की ओर जा रहे बाइक सवार सामने से आ रही स्कूल बस से टकराकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जिनमें से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचते ही सांसें थम गईं। घटना की सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। मृतकों के परिजन की ओर से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी कृष्णपाल (50) और रण कुमार बाइक पर शामली की ओर से बनत जा रहे थे। जैसे ही वह एआरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही मेपल्स स्कूल की बस से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बस चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


इनमें से रणकुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि कृष्णपाल की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कृष्णपाल  के परिजन की ओर से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed