फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   School admissions slow

मिशन एडमिशन: विद्यालयों में दाखिले की रफ्तार धीमी

Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
School admissions slow
विद्यालयों में दाखिले की रफ्तार धीमी
विज्ञापन

शामली। माध्यमिक विद्यालयों में दाखिले की रफ्तार धीमी चल रही है। कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यार्थी अभी दाखिले लेने में रुचि नहीं ले रहे हैं, जबकि विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन से ही चल रही है।
कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार ने इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। एक जुलाई से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यार्थियों को विद्यालयों में नहीं बुलाया जा रहा है। नए दाखिले और फीस जमा करने वाले विद्यार्थी या उनके अभिभावक ही विद्यालय आ रहे हैं। हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित न होने के कारण अभी कक्षा 11 में अस्थाई दाखिले किए जा रहे हैं। बाद में उनके अंक पत्र व प्रमाणपत्र जमा किए जाएंगे। कोरोना की वजह से इस बार दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अभी कम है।
विज्ञापन

आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक कक्षा नौ में 33 और कक्षा 11 में 33 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली के लिपिक संजीव पंवार ने बताया कि कोरोना की वजह से दाखिले की रफ्तार बहुत धीमी है। अभी तक कक्षा 11 में 17 और कक्षा नौ में करीब 87 छात्राओं ने अब तक दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या रूचिता ढाका ने बताया कि उनके यहां कक्षा 11 के कला वर्ग के दो सेक्शन में करीब 50-50 दाखिले हो चुके हैं, जबकि विज्ञान और कॉमर्स के सेक्शन में प्रत्येक में 20 से 22 छात्राओं के दाखिले हुए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी दाखिले की रफ्तार धीमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed