फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanitized the court premises

पालिका ने न्यायालय परिसरों एवं अधिवक्ताओं के चेंबरो में किया सैनिटाइजेशन का कार्य

Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitized the court premises
न्यायालय परिसर को कराया सैनिटाइज
विज्ञापन

शामली, कैराना। जनपद न्यायालय के तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते दो दिन के लिए सभी न्यायालयों को बंद कर दिया गया है। नगर पालिका ने न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ताओं के चेंबरों को सैनिटाइज किया गया।
सोमवार को कैराना कचहरी परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण की जांच की थी। जिसमें जनपद न्यायालय के तीन कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार द्वारा दो दिन के लिए न्यायालयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। न्यायालय 48 घंटे यानी एक सितंबर से दो सितंबर की शाम तक पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं न्यायालय परिसरों एवं अधिवक्ताओं के चेंबरों को दो दिन तक सैनिटाइज करने के निर्देश नगर पालिका को दिये गये हैं।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर कैराना नगरपालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को कैराना स्थित सभी न्यायालय परिसरों एवं अधिवक्ताओं के चेंबरों तथा तहसील में एसडीएम कोर्ट के बाहर, उप कोषागार कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed