शामली/झिंझाना। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शामली में दमकल और पालिका टीम ने शहर में कई इलाकों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा झिंझाना में जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर मस्जिद सहित कई इलाकों को सैनिटाइज किया।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार को शहरी क्षेत्र में कोतवाली परिसर, शुगर मिल रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड, पंसारियान, पेट्रोलपंप परिसर आदि स्थानों पर सैनिटाइज किया गया। उधर, झिंझाना में नगर पंचायत ने उन इलाकों को सैनिटाइज किया गया, जिन स्थानों पर जमाती ठहरे थे। नगर पंचायत ने मस्जिद मरकज गाड़ी वाला चौराहा को सैनिटाइज किया। इसके अलावा जमाती बिड़ौली बस स्टैंड मकान में भी गए थे। वहां भी सैनिटाइज किया गया। पुलिस चौकी बिड़ौली, पीएसी कैंप बिड़ौली और आसपास के मकानों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान भाकियू नेता विनोद निर्वाल, बिल्लू, रोहित आदि मौजूद रहे।