{"_id":"5edbdc848ebc3e90af11d16a","slug":"sampled-the-hand-of-the-injured-from-the-field-unit-shamli-news-mrt4851949134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड यूनिट ने घायल के हाथ का सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड यूनिट ने घायल के हाथ का सैंपल लिया
विज्ञापन
फील्ड यूनिट से घायल के हाथ का सैंपल लिया
कांधला। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में गोली से घायल युवक के हाथ का सैंपल फील्ड यूनिट ने जांच के लिए भेज दिया है। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अमर पांच दिन पूर्व हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। युवक के पिता ने मोहल्ले के असलम समेत चार के खिलाफ रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में यह मामला संदिग्ध सामने आ रहा है। इसके चलते फील्ड यूनिट ने घायल युवक के हाथ का सैंपल लेकर जांच को भेजा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही इस केस का खुलासा किया जाएगा।
धोखे से शादी करने पर दो गिरफ्तार
कांधला। मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक ने कई दिन पूर्व शामली निवासी युवती से धोखे से दूसरी शादी रचा ली। जैसे ही नवविवाहिता घर पहुंची तो पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसकी जानकारी मिलने पर विवाहिता ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को बंधक बना लिया। किसी तरह से विवाहिता ने इसकी सूचना 181 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को बंधनमुक्त कराया। विवाहिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी इकबाल व शामली निवासी मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया।