{"_id":"6a7b6d851be3cd64cc0d8dd4","slug":"salman-undertook-the-kanwar-yatra-when-a-friends-health-deteriorated-shamli-news-c-26-1-sal1002-171671-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दोस्त की तबीयत बिगड़ी तो सलमान ने उठाई कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दोस्त की तबीयत बिगड़ी तो सलमान ने उठाई कांवड़
Wed, 12 Aug 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन में जल लेकर पहुंचा मुस्लिम युवक सलमान। सोशल मीडिया
थानाभवन (शामली)। दोस्त की तबीयत खराब होने पर उसकी कांवड़ अपने कंधे पर उठाकर करीब 10 किलोमीटर चलने वाले कस्बे के मुस्लिम युवक सलमान मंसूरी की लोग सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया है।
मोहल्ला रोगनगरान निवासी सलमान मंसूरी ने बताया उसका दोस्त विशाल शुभम उर्फ टोपिल छह अगस्त को हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चला था। आठ अगस्त को मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर सलमान अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। सलमान ने उसकी कांवड़ खुद उठाई और मुजफ्फरनगर से चरथावल तक करीब 10 किलोमीटर कांवड़ लेकर चला। दोस्तों ने इस दौरान वीडियो बनाई। सलमान ने कहा कि दोस्ती का रिश्ता किसी धर्म या मजहब से नहीं देखा जाता। जब दोस्त को जरूरत थी तो उसने केवल दोस्ती को प्राथमिकता दी।