फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saint Budha Babu pond is dry

Shamli News: लोकार्पण के 15 माह बाद भी सूखा है संत बूढ़ा बाबू तालाब

Tue, 28 Feb 2023 10:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Feb 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Saint Budha Babu pond is dry
- प्रदेश की रैंकिंग में इस तालाब व पार्क के सुंदरीकरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। संत बूढ़ा बाबू तालाब के सुंदरीकरण पर बड़ी धनराशि खर्च होने और लोकार्पण के 15 माह बाद भी तालाब पानी को तरस रहा है। पार्क में सबमर्सिबल भी है और नलकूप भी लग गया है। इसके बाद भी तालाब सूखा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने 17 सितंबर वर्ष 2018 में संत बूढ़ा बाबू देव स्थान का नगरीय झील तालाब पोखरण योजना के अंतर्गत शिलान्यास किया था। योजना के अंतर्गत 72.21 लाख रुपये शासन से स्वीकृत किए गए थे। तीन साल बाद 25 दिसंबर 2021 को इस तालाब का शिलान्यास किया गया। तीन साल तक निर्माण कार्य व सुंदरीकरण के कारण पार्क व तालाब के निर्माण की खर्च राशि भी बढ़ गई। जिसमें लगभग दो करोड़ रुपये नगर पंचायत ने लगाए थे। पार्क में सबमर्सिबल, गार्ड रूम, कैंटीन के साथ बाथरूम आदि का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन तालाब में पानी की एक बूंद भी अभी तक नहीं छोड़ी गई है।
विज्ञापन

लोकार्पण के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पार्क में महिलाओं के लिए ओपन जिम बनवाने की घोषणा भी की थी। वह भी सपना बनकर रह गया। प्रदेश सरकार की रैंकिंग में इस तालाब व पार्क के सुंदरीकरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जो क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है, लेकिन तालाब में पानी न छोड़ा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह ने बताया पार्क व तालाब के पीछे नलकूप का निर्माण छह माह पूर्व हो चुका है। पाइप लाइन बिछ गई है। कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। शीघ्र ही तालाब में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed