फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sadkon par kharch honge 7 cr

सड़कों पर खर्च होंगे 7.21 करोड़ रुपये

Sat, 22 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला, शामली
अमर उजाला, शामली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
sadkon par kharch honge 7 cr
सड़कों की हालत संवरेंगी। - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र सहित जिले की 20 से ज्यादा सड़कों की मरम्मत पर 7.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भाजपा विधायक सुरेश राणा के प्रस्तावों पर मरम्मत कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि को मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक सुरेश राणा ने बताया कि उन्होंने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र और जिले भर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत तथा पुन: निर्माण के लिए विधानसभा में सवाल उठाया था। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग पश्चिमी क्षेत्र के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा। विधायक ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और पुन: निर्माण को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही मरम्मत कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर खासकर देहात क्षेत्र के संपर्क मार्गों की दशा सुधरेगी, जिससे जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 27 सड़कों की मरम्मत पर सात करोड़ 21 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे 54.30 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed