फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sadhu's death under suspicious circumstances

Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की मौत

Tue, 09 Apr 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Sadhu's death under suspicious circumstances
बाबरी। गांव लालू खेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट में बने कमरे में रहने वाले साधु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बरामदे में सीमेंट की बेंच पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाबरी के लालूखेड़ी मार्ग पर स्थित श्मशान घाट में बने कमरे में पिछले करीब एक वर्ष से तितावी थानाक्षेत्र के गांव बुड़ीना कला निवासी राजेश नामदेव (58 वर्ष) रह रहा था। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे ग्रामीण अपने खेतों की तरफ श्मशान घाट से होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने साधु का शव श्मशान के बरामदे में बनी सीमेंट की बेंच पर नीचे लटका हुआ देखा। साधु के सिर से खून निकल रहा था और उसके पास तीन खाली शराब के पव्वे, एक बीयर की बोतल का कांच भी टूटा हुआ पड़ा था। साधु का शव मिलने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

ग्राम सचिव अर्जुन राणा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेश बाबरी गांव में करीब तीन वर्ष से साधु के रूप में रह रहा था। करीब दो वर्ष तक बाबरी के शनिदेव मंदिर में पुजारी के रूप में रहा, लेकिन उसके अधिक शराब पीने के कारण ग्रामीणों ने उसे मंदिर से निकाल दिया था। इसके बाद वह गांव स्थित श्मशान घाट पर बने कमरे में रह रहा था। मृतक रजनीश के तीन पुत्र व एक पुत्री है। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरी थानाप्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब पीने के चलते साधु की मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed