फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sadhana path of divine wisdom

साधना दिव्य ज्ञान का मार्ग

Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sadhana path of divine wisdom
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। श्री दिगंबर जैन साधुुसेवा समिति की ओर से जैन मुनि श्री 108 सौरभ सागर महाराज ने ज्ञान की अमृत वर्षा की। कहा कि साधना से ही दिव्य ज्ञान प्राप्त होता है। शनिवार को जैन धर्मशाला में जैन मुनि सौरभ सागर महाराज ने कहा कि सद्भाव, स्वभाव एक दूसरे के सिक्के के दो पहलू हैं। अगर स्वभाव अच्छा है तो जीव ऊंचे स्थान में पहुंच जाएगा। स्वभाव खराब है, तो काम बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि संसार में रहने वाले जीव को सद्भाव से रहना होगा है। उधार यदि समय से आ जाता है, तो  सद्भाव पैदा करता है, समय न आने वाला सद्भाव खराब कर देता है। ज्ञान से ही अनुभव पैदा होता है मौके पर पंकज जैन, ललित जैन, सचिन जैन, मनोज, अरविंद, सचिन, अनिल, मुकेश, मोहित, शरद जैन, तरुण जैन, अखिलेश जैन, राहुल, प्रेमचंद जैन, कल्पना, ममता जैन, श्रीपाल जैन, कमल जैन, सुभाषचंद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


भागवत कथा 16 अप्रैल से
 शामली। मां शाकुंभरी देवी सेवा समिति की ओर से 16 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक श्री हनुमान धाम पर भागवत कथा की अमृत वर्षा सुमित महाराज के श्रीमुख से होगी। मंगल कलश यात्रा श्री हनुमान धाम से सुबह नौ बजे शुरू होकर शहर भ्रमण के बाद समाप्त होगी। कथा को सफल बनाने के लिए मां शाकुंभरी देवी सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर इंद्रसैन संगल, महासचिव राकेश अग्रवाल, भौरीसंगल, आदीश जैन, दीपक मित्तल, श्रीपाल गोयल, संजय गोयल, नरेंद्र धीमान, अनमोल, अरुण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य अच्युत्यानंद महाराज का स्वागत 
शामली। द्वारिकापीठ के जगतगुरु शंकराचार्य अच्युत्यानंद महाराज का शामली में पहुंचने पर स्वागत किया गया। वह देर शाम धर्मयात्रा महासंघ की ओर से शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर में पहुंचे। वहीं, इससे पूर्व शंकराचार्य अच्युत्यानंद जी महाराज कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड पब्लिक स्कूल में पहुंचे, तो वहां भी श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवा अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, जो समाज के लिए चिंता की बात है। बच्चे अपने बड़ों के पैर तक नहीं छूते और आदर करने में भी हिचकते हैं। मातृ भाषा को भी भूलते जा रहे हैं तथा पाश्चात्य संस्कृति युवाओं पर हावी हो रही है। इस दौरान सुनील गोयल, सचिन जिंदल, शिखर गोयल, राजकुमार, मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed