फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rural meets sugarcane minister to repair bidoli road

बिडोली मार्ग की मरम्मत को गन्ना मंत्री से मिले ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rural meets sugarcane minister to repair bidoli road
शामली गन्नामंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन देते चौसाना क्षेत्र के लोग - फोटो : SHAMLI
बिडोली मार्ग की मरम्मत को गन्ना मंत्री से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

चौसाना। बिडोली मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीण गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिले और मार्ग के निर्माण की मांग की। मंत्री ने अधिकारियों से बात कर जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

चौसाना-बिडोली मार्ग की बदहाल हालत को सही कराने की मांग को लेकर दो महीने से क्षेत्र के ग्रामीण प्रयासरत हैं। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया व उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दर्ज कर सड़क निर्माण की मांग की थी। बीते दिन यमुना खादर समिति ने धरना दिया गया था, जिसे एसडीएम ने आश्वासन देकर खत्म करा दिया था। रविवार को क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण गन्ना मंत्री सुरेश राणा से थानाभवन उनके आवास पर मिले और मार्ग निर्माण की मांग की। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर लोनिवि के प्रदेश मुख्यालय पर उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द सड़क निर्माण के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क का निर्माण हो जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल चौसाना के नगर अध्यक्ष अजेश मित्तल, अमित कुमार, राजवीर सिंह, राजपाल, संदीप कुमार, राकेश कुमार, दिनेश, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed