{"_id":"57fd373d4f1c1bd87528eb1d","slug":"rss-ka-sthapna-diwas-manaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में आरएसएस का स्थापना दिवस मनाया, पथ संचलन निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में आरएसएस का स्थापना दिवस मनाया, पथ संचलन निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
विजयदशमी पर शामली में पथ संचलन निकालते आरएसएस के स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में विजयदशमी के त्योहार पर आरएसएस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। यहां से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, जो शहर के बुढ़ाना रोड, अजनता चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड मिल रोड होता हुआ बुढ़ाना रोड सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। आरएसएस के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख सुशील कुमार ने आरएसएस के महत्व और सामाजिक सेवाओं पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर आरएसएस के कांति, जिला कार्यवाह सुभाष मलिक, अजय संगल, ब्रिजेश कुमार, दीपक, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। पथसंचलन में सरस्वती शिशु मंदिर का बैंड और सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महर्षि दयानंद, स्वामी विवेकानंद की झांकी शामिल रही। कई स्थानों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।