फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 71.27 crore in arrears against Thanabhawan Sugar Mill; DM expresses displeasure.

Shamli News: थानाभवन चीनी मिल पर 71.27 करोड़ बकाया, डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 13 Oct 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rs 71.27 crore in arrears against Thanabhawan Sugar Mill; DM expresses displeasure.
शामली। गन्ना मूल्य भुगतान में पिछड़ने पर जिलाधिकारी आलोक यादव ने थानाभवन चीनी मिल के प्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पेराई सत्र 2025-26 का अवशेष गन्ना मूल्य तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि भुगतान नहीं करने पर मिल के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने जिले की तीनों चीनी मिलों शामली, ऊन और थानाभवन के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। थानाभवन चीनी मिल पर कुल 301.60 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य के सापेक्ष 230.33 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। इस तरह मिल पर अभी 71.27 करोड़ रुपये बकाया हैं। वहीं, शामली चीनी मिल ने 323.19 करोड़ और ऊन चीनी मिल ने 267.03 करोड़ रुपये का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


तीनों मिलों में मरम्मत का काम जारी
बैठक में बताया कि शामली चीनी मिल में 85 प्रतिशत, ऊन में 78 प्रतिशत और थानाभवन में 76.25 प्रतिशत मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा हो चुका है। डीएम ने तीनों मिलों को समय से संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, खांडसारी अधिकारी, शामली चीनी मिल के वाइस प्रेसिडेंट संजय शर्मा, ऊन मिल के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. कुलदीप पिलानिया और थानाभवन मिल के यूनिट हेड जीवी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed