{"_id":"6ad3caf4fa9f2d7f030dad8c","slug":"rs-25-lakh-swindled-under-the-pretext-of-providing-a-work-visa-for-malaysia-shamli-news-c-26-1-smrt1048-176308-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मलयेशिया में वर्क वीजा का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मलयेशिया में वर्क वीजा का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे
Sun, 18 Oct 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। मलयेशिया में झिंझाना निवासी युवक आदिल को नौकरी के लिए दो साल के वर्क वीजा के बजाए विजिट वीजा पर भेज दिया। इस मामले में एजेंट ने ढाई लाख रुपये भी ले लिए। मलयेशिया में युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। युवक के भाई ने एजेंट पर ठगी और धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
कस्बे के मोहल्ला तलाही निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब सात महीने पहले शामली निवासी एजेंट ने उसके भाई आदिल को मलयेशिया में दो साल की नौकरी दिलाने और वर्क वीजा बनवाने का भरोसा दिया था।
इसके बदले एजेंट ने ढाई लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि आदिल को वर्क वीजा के बजाय विजिट वीजा और टिकट देकर मलयेशिया भेज दिया गया। मलयेशिया पहुंचने पर एजेंट के भाई ने आदिल को विजिट वीजा पर ही काम दिला दिया। जांच के दौरान विजिट वीजा पर रहने और काम करने के आरोप में मलयेशिया पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन
आदिल के पिता रफी का आरोप है कि युवक की वापसी के लिए एजेंटों पर दबाव बनाने का प्रयास करने पर उन्हें आदिल को विदेश में ही फंसाए रखने की धमकी दी जाती है। परिजन आदिल की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं। जांच अधिकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।