फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Root divert, still jammed on the highway

रूट डायवर्ट, फिर भी हाईवे पर लगा जाम

Wed, 25 Nov 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Root divert, still jammed on the highway
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
शामली। देवोत्थान एकादशी पर शादी विवाह होने के कारण शहर में वाहनों का आवागमन ज्यादा रहा। इसके चलते मेरठ-करनाल हाईवे पर दिनभर जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया, इसके बाद भी लोग जाम में फंसने से परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को शादी विवाह होने के कारण सुबह से ही वाहनों की लाइन लगी रही। इनमें चार पहिया वाहन कारों की संख्या ज्यादा रही। मेरठ-करनाल हाईवे पर भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण दिनभर जाम के हालात बने रहे। यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों विजय चौक, अजंता चौक, रेलपार बाईपास तिराहा और गुरुद्वारा तिराहे पर यातायात पुलिसकर्मी यातायात संचालन के लिए दिनभर मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि शादी विवाह ज्यादा होने के कारण वाहनों की संख्या अधिक रही। शहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर भारी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पूर्वाह्न 11 बजे झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहे से कैराना की तरफ डायवर्ट कर वाहनों को निकाला गया। इसके अलावा पिकअप वाहनों को भी शहर में एंट्री न देकर विजय चौक, अजंता चौक से मोड़कर बाईपास से निकाला गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से आने वाले वालों को किरोड़ी मोड़ से होते हुए माजरा रोड पर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी ने बताया कि बैंक्वेट हॉल के बाहर क्रेन के साथ निगरानी रखी जा रही है। अगर कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा होने से जाम की समस्या बनती है तो उसे कब्जे में लिया जाएगा। नो पार्किंग में सड़क किनारे खड़े सात वाहनों के चालान किए गए और एक गाड़ी को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed