{"_id":"5fbff7a58ebc3e9bac5f0a51","slug":"root-diversion-blueprint-ready-shamli-news-mrt5128505144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम को लेकर रूट डायवर्जन का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम को लेकर रूट डायवर्जन का खाका तैयार
विज्ञापन
रूट डायवर्जन का खाका तैयार
शामली। भाकियू के शुक्रवार को प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी की है। हाईवे पर जाम के दौरान प्रशासन ने रूट डायवर्ट का खाका तैयार कर लिया है, ताकि यातायात संचालन में लोगों को परेशानी न हो सके।
जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर गाडी वाला चौराहे पर भाकियू के प्रस्तावित जाम को लेकर रूट डायवर्जन प्लान बनाया गया है। इसके तहत करनाल की तरफ से आने वाले वाहनों को बिड़ौली वाया चौसाना, ऊन होते हुए थानाभवन में निकाला जाएगा। मेरठ से करनाल की तरफ जाने वाले वाहनों को रेलवे फाटक के निकट बुढ़ाना रेलपार बाईपास से गुरुद्वारा तिराहा होते हुए थानाभवन, ऊन, चौसाना, बिडौली होते हुए करनाल की तरफ भेजा जाएगा। शामली से करनाल जाने वाले वाहनों को विजय चौक से कैराना होते हुए पानीपत के रास्ते करनाल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था संचालन के लिए विजय चौक, बुढ़ाना रोड रेलपार बाईपास, गुरुद्वारा तिराहा, गाड़ी वाला चौराहा, बिडौली आदि स्थानों पर यातायात पुलिस व थाना पुलिस तैनात रहेगी।