{"_id":"5db87fb48ebc3e01684339af","slug":"roadways-claims-fail-trains-also-hit-shamli-news-mrt450898914","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के दावे फेल, ट्रेनों में भी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के दावे फेल, ट्रेनों में भी मारामारी
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
त्योहार पर यात्रियों की भीड़, ट्रेन - बसों में नहीं मिली सीट
शामली। भैयादूज के मौके पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे यूपी रोडवेज बसों की व्यवस्था के दावे फेल हो गए। प्राइवेट और यूपी रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। रोडवेज स्टैंड के अलावा स्टेशन पर ट्रेनों में भी मारा - मारी मची रही। बसों और ट्रेन की छत तथा इंजन के पास खड़े होकर सवारियों ने जानलेवा सफर किया।
मंगलवार को भैयादूज के त्योहार पर सुबह से ही प्राइवेट और यूपी रोडवेज की बसों में अपेक्षा से अधिक भीड़ निकल पड़ी। शामली से करनाल, शामली से पानीपत, शामली से गंगोह, शामली से मेरठ, शामली से सहारनपुर, शामली से मुजफ्फरनगर, शामली से दिल्ली के लिए अच्छी खासी भीड़ निकली। रोडवेज बसों अथवा प्राईवेट बस अड्डे के बाहर सवारियों की भीड़ रही। दिल्ली रोड पर शामली रोडवेज बस अड्डे के बाहर दिल्ली, सहारनपुर, पानीपत, करनाल, मुजफ्फरनगर और मेरठ की बसें जैसे ही आकर रुकती, तो सवारियों में आपाधापी मच जाती। बसों की खिड़कियों से अपना सामान रखकर सीट बुक कराने में लग जाते। थोड़ी देर में बस सवारियों से फुल हो जाती, तो बसों की छतों पर सवारियां चढ़ जाती।
चालक परिचालकों के कहने के बावजूद सवारियां छतों से नीचे नहीं उतरीं। बस अड्डे पर पूरे दिन यही हाल रहा। शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि भैया दूज के दिन त्योहार मंगलवार को सुबह से सभी शहरों के लिए अच्छी भीड़ पूरे दिन रही। शामली रोडवेज डिपो की प्रतिदिन केे हिसाब से 85 हजार रुपये की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। आमदनी करीब 3 लाख 60 हजार रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
कारों की रही एडवांस बुकिंग
शामली। भैया दूज के लिए शहर से बाहर जाने वालों ने कारों की एडवांस बुकिंग कर रखी थी। ऐसी स्थिति में बड़ी संख्या में लोग अपने दुपहिया वाहनों से ही सफर पर निकले। मार्गों पर दुपहिया वाहनों की भीड़ नजर आई। वहीं, मिनी बस मालिकान एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशपाल राणा के मुताबिक मिनी बसों से सवारियों से 50 हजार रुपये की आय होती है। त्योहार के दौरान यह आय 75 हजार रुपये तक पहुंच जाती है।
ट्रेनों में बढ़ी भीड़, मची मारा मारी
शामली। भैया दूज पर दिल्ली और सहारनपुर आने जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक शामली रेलवे स्टेशन पर सवारियां कम नहीं हुई। दिल्ली से शामली- सहारनपुर हरिद्वार जाने के लिए सवारियों की शामली रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही। भीड़ का यह आलम रहा कि दिल्ली से ट्रेनों के इंजन व छतों पर सवारियों ने सफर किया। रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान और शामली रेलवे स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि त्योहारों पर ट्रेनों में सवारियों की भीड़ बढ़ रही है।
दीपावली प्रोत्साहन योजना
शामली रोडवेज डिपो की 22 रोडवेज बसों की आय
तारीख और त्योहार आमदनी
25 अक्तूबर - धनतेरस - 2 लाख 80 हजार रुपये
26 अक्तूबर - नरक चतुर्दशी - 2 लाख 75 हजार रुपयेे
27 अक्तूबर - दीपावली - 3 लाख 50 हजार रुपये
28 अक्तूबर - गोर्वधन - 3 लाख 50 हजार रुपये
29 अक्तूबर - भैयादूज - 3 लाख 60 हजार रुपये