फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD MLAs protest in collectorate

Shamli News: रालोद विधायकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 01 Feb 2023 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
RLD MLAs protest in collectorate
शामली कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन देते रालोद विधायक व जिलाध्यक्ष।
- गन्ना मूल्य घोषित करने, गन्ना भुगतान कराने व निराश्रित पशुओं से निजात की मांग
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया गन्ने का भुगतान और निराश्रित पशुओं की समस्या की मांग को लेकर मंगलवार को रालोद विधायकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के साथ किसानों के लिखे हजारों मांग पत्र एडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपे।


सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के साथ पार्टी कार्यकर्ता और किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस मौके पर विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खान ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की हालत बेहद खराब है। न तो उसे गन्ना मूल्य का पता है और न ही पूर्व के वर्षों का बकाया गन्ना भुगतान हुआ है। निराश्रित पशु भी किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। यह अन्नदाता के साथ अन्याय है। किसानों की इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो रालोद एक बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तरसपाल मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, डॉ. हरेंद्र वर्मा, ऋषिराज राझड़, सतबीर राजन जावला, सतेंद्र, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed