Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   river news

Shamli News: यमुना पुल के दोनों साइड जाल लगाने के लिए पत्र लिखा

Wed, 08 Oct 2025 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
river news
कैराना। एक माह के अंदर यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या की तीन घटनाओं में चार मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत के बाद प्रशासन यमुना पुल पर सुरक्षा के उपाय करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एसडीएम ने यमुना पुलों के दोनों साइड आठ-आठ फिट ऊंची लोहे के जाल लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

छह सितंबर को हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव पंचवटी निवासी आयुर्वेद के छात्र 20 वर्षीय हिमांशु ने यमुना के पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हिमांशु का शव आठ दिन बाद छपरौली के पास से यमुना में बरामद हुआ था। 18 दिन पहले भी एक अज्ञात युवक ने पुराने पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका शव आज तक बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी पत्नी की बेवफाई से आहत सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना के पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सलमान व उसकी बड़ी बेटी महक का शव बरामद हो गया थ लेकिन शिफा, आयान व इनाया का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ। यमुना नदी पर हाईवे के दो पुल हैं और तीसरा पुराना पुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निधि भारद्वाज ने यमुना के तीनों पुलों की दोनों साइडों में आठ-आठ फिट ऊंची लोहे के जाल लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। तहसीलदार अर्जुन सिंह ने बताया कि एक माह में आत्महत्या की तीन घटनाओं में सात मौत होने के कारण यमुना के पुलों पर सुरक्षा के तहत लोहे के जाल की दीवार बनाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed