{"_id":"5d0924fc8ebc3e41086d6457","slug":"rimjhim-baarish-se-mausam-ka-mijaaj-badla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदला
Tue, 18 Jun 2019 11:23 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ और गरम हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी मंगलवार की सुबह तक रुक रुक कर होती रही। पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पूरे दिन आकाश में बादल छाने और कभी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के बाद लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से मौसम बदलता रहा। पिछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से सोमवार को सुबह आकाश में बादल और कभी धूप रहने से मौसम ठंडा रहा। पिछले तीन दिन में छह और रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पूरे दिन कभी धूप और बादल छाए रहने से तापमान 38 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 21 किमी प्रति घंटे की वेग से हवाएं चलने के बाद देर रात्रि आकाश में बादल छाने के बाद बूंदाबांदी प्रारंभ हो गई। सोमवार की रात्रि आठ बजे प्रारंभ हुई बूंदाबांदी पूरी रात रुक रुक जारी रही। मंगलवार की सुबह छह बजे बूंदाबांदी खत्म हुई। दोपहर आकाश में बादल और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी के बाद दिन के तापमान में तीन और रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 13 किमी हवाएं ठंडी हवाएं चलने से दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। पूरे दिन कभी धूप और बादल छाए रहने से मौसम मिश्रित रहा। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि आठ बजे से लेकर मंगलवार की रात्रि आठ बजे तक पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से गरम हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बूंदाबांदी हुई है। बुधवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होजाएगा।
दस जून के बाद मौसम में आए बदलाव की स्थिति
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
10 जूून - 44 - 29-
11 जून- 42 - 28-
12 जून- 38- 26-
13 जून- 40- 28-
14 जून- 43- 28-
15 जून- 44- 31-
16 जून- 39- 29-
17 जून- 38- 27-
18 जून- 35- 25