फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Revenue team raids on information about illegal soil mining

Shamli News: अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व टीम का छापा

Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Revenue team raids on information about illegal soil mining
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कस्बा बनत के जंगल में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व टीम ने छापा मारा। टीम को देखकर खनन करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर मिले ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को कब्जे में लिया है। एडीएम ने नायब तहसीलदार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर विनय भदौरिया को सूचना मिली कि गांव बनत के जंगल में अवैध रूप से जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह व कानूनगो के साथ टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही मिट्टी खनन में लगे लोग अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। टीम ने मौके पर मिले ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि मिट्टी खनन की अनुमति पूर्व में खत्म हो चुकी है। इसके बाद भीा खनन किया जा रहा था। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार को टीम के साथ भेजा गया था। नायब तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed