फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Respecting others viable capital investment: DIOS

दूसरों को सम्मान देना व्यवहारिक पूंजी निवेश: डीआईओएस

Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Respecting others viable capital investment: DIOS
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि दूसरों को सम्मान देना एक व्यवहारिक पूंजी निवेश है, जो कई गुना होकर आपको वापस मिलता है। विद्या, धन, बल, सेवा और परोपकार आदि के माध्यम से दूसरों को सम्मान दिया जा सकता है।
विज्ञापन

शामली राइफल क्लब परिसार में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के 13वें दिन का शुभारंभ डीआईओएस सरदार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सम्मान सभी चाहते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे देखे जाते हैं जो दूसरों को सम्मान देना नहीं चाहते, केवल लेना ही चाहते हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने शिविरार्थियों से आह्वान किया यदि आप भी दूसरों से सम्मान प्राप्त करना चाहते हो तो अवश्य ही आप भी दूसरों को यथा योग्य सम्मान दें, यही मानवता है। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने शिविरार्थियों को मकरासन, वक्रासन, गोमुखासन, पवन मुक्तासन का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

उन्होंने वक्रासन की विधि को विस्तार से समझाया। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. विनीत चौहान ने किया। मौके पर राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट कलां के प्रधानाचार्य सुधीर राणा, शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, डॉ. राजेंद्र स्वामी, कमलवीर, गौरव खैवाल, जितेंद्र सिंह, कवर सैन, उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed