फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Respect for daughters will increase, will become self dependent

बेटियों का सम्मान बढ़ेगा, बनेंगी आत्म निर्भर

Fri, 25 Oct 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Respect for daughters will increase, will become self dependent
शामली में कन्या सुमगंला योजना कार्यक्रम में सम्मानित छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के शुभारंभ पर जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कुुपोषण में लाल श्रेणी की नवजात बालिका अंशिका और आंगनबाड़ी केंद्र लिलौन को गोद लिया। उन्होंने जिले के अन्य जनप्रतिनिधि को गोद लेने के लिए आह्वान किया। कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों का सम्मान बढ़ेगा। वह आत्म निर्भर बनेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में अप्रैल 2019 से जन्म लेने वाली बालिकाओं को शामिल किया गया है। योजना से बेटियों को सम्मान मिलेगा। महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा। भेदभाव खत्म होगा। मुख्यमंत्री ने योजना के लिए प्रदेश में 12 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। योजना में छह चरणों को शामिल किया है। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का अंतिम छोर तक लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रियंवदा तोमर, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस मौके पर यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईआईसी बोर्ड की 60 छात्राओं को सम्मानित किया गया। सरस्वती बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुुत किया। कस्तूूरबा गांधी विद्यालय ऊन की छात्राओं ने नाटिका प्रस्तुत की। कैैराना कस्तूरबा विद्यालय के बालिकाओं ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। संचालन विजय पथिक महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत स्टाल लगाए गए। स्टाल का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed