फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to identify leprosy patients and get treatment in hospital

कुष्ठ रोगियों की पहचान कर अस्पताल में उपचार दिलाने का लिया संकल्प

Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Resolve to identify leprosy patients and get treatment in hospital
कुष्ठ रोगियों की पहचान कर अस्पताल में उपचार दिलाने का संकल्प
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट, ब्लाक मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उनका उपचार कराने का संकल्प लिया गया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। डीएम अखिलेेश सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि हम सभी जनपद के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हम अपने जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेेेंगे। कुष्ठ रोगी को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। इसलिए हम सभी कुष्ठ रोगियों को जल्दी से जल्दी खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों कर्मचारियों को संकल्प कराया कि हम सभी कुष्ठ प्रभावी व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने देंगे। हम सभी व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने के लिए महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलेंगे और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने सीएमओ डा. संजय भटनागर को निर्देश दिए कि वे टीम बनाकर जनपद में कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उनका उपचार कराएं। सीएमओ ने बताया कि कुष्ठ रोगियों के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क इलाज दिया जाता है। उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में ब्लाक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर भी जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कुष्ठ रोगियों को तलाश कर उपचार दिलाने का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed