{"_id":"62717bc729ef4261bc2b3546","slug":"resolve-to-follow-the-ideals-of-lord-parshuram-shamli-news-mrt5871087193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
शामली में हनुमान टीला हनुमान धाम पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते अध्यक्ष सलिल द्
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधक समिति और श्री परशुराम युवा जाग्रति मंच के तत्वावधान में श्री हरि नारायण विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।
परशुराम मंदिर में जिले व आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी। इसके बाद भगवान परशुराम की आरती में भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने परशुराम के साहस, शौर्य, शक्ति, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञान को अपने जीवन में उतार कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम शामली के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी और श्री परशुराम युवा जाग्रति मंच के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज व संरक्षक विजय कौशिक और सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आए भक्तों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में अनिल भार्गव, विक्रांत भार्गव एडवोकेट, राजू शर्मा, अमित शर्मा, पुनीत शर्मा, विकास भार्गव, अरविंद शर्मा, मनोज शर्मा, सलूज शर्मा, निशांत भार्गव, दीपक वशिष्ठ, संजय वत्स, सुशील शर्मा, गौरव शर्मा, विकास कौशिक आदि मौजूद रहे।
वहीं, लायनेस क्लब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग के आवास पर मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर क्लब की सचिव स्नेहा गर्ग और कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
भगवान विष्णु के छठे अवतार थे परशुराम
बाबरी। परशुराम जयंती के अवसर पर गांव गोगवान जलालपुर में हवन किया गया। कस्बा थानाभवन के समाजसेवी अनमोल गर्ग ने भी गांव में पहुंच कर भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। जिन्होंने धरती पर पापियों का विनाश किया। भगवान परशुराम हम सब के आराध्य हैं। हमें उनका पूजन करना चाहिए। ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर प्रसाद वितरण किया और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इस मौके पर अजीत शर्मा, चंद्रेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित शर्मा, नवीन शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।