फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve the problems of farmers on priority

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण

Mon, 04 May 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Resolve the problems of farmers on priority
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने करने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कलक्ट्रेट में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक में जनपद की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा सुविधाएं, राशन वितरण की बेहतर व्यवस्था कराने और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समय पर समाधान करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, राहत सामग्री हर जरूरतमंद परिवार और दिहाड़ी मजदूर-परिवारों तक पहुंचाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने पर जोर दिया। गन्ना मंत्री ने कहा कि आज देश व प्रदेश की सरकारें सर्व समाज को साथ लेकर कोरोना वायरस जैसी महामारी के विरुद्ध लड़ रही है। सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई हैं, सभी नागरिकों को उसका पालन करना चाहिए। बैठक में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम अरविंद सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, प्रसन्न चौधरी, हरवीर मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed