फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Residents of Kaushambi Vihar have risen up against the councilor.

Shamli News: कौशांबी विहार के लोग सभासद के खिलाफ उतरे

Tue, 22 Sep 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 22 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Residents of Kaushambi Vihar have risen up against the councilor.
शामली में एसपी कार्यालय पहुंचे कौशांबी विहार के लोग। संवाद
शामली। शहर के कौशांबी विहार कॉलोनी में नाला और सड़क निर्माण कार्य को लेकर नागरिकों और वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय के साथ हुए विवाद में कॉलोनी के लोग सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभासद पर महिलाओं को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी जितेंद्र यादव को सौंपी है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने सभासद पर समस्या का निस्तारण कराने के बजाए उनके मोहल्ले के नाले का निर्माण रुकवाने का आरोप लगाया। कहा कि सभासद का लोगों के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं रहा। उन्होंने महिलाओं को अपशब्द तक बोले। इस दौरान बाबा श्याम सिंह, बाबा संजय कालखंडे, बिट्टू, बंटी आदि मौजूद रहे। उधर, सभासद अनिल उपाध्याय ने महिला को अपशब्द कहने के आरोपों को निराधार बताया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी जितेंद्र यादव को सौंपी गई है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed