फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report on absent employees will be recorded

गैरहाजिर कर्मचारियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 23 May 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Wed, 23 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report on absent employees will be recorded
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भैंसवाल रोड स्थित मंडी स्थल पर कैराना लोक सभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 40 मतदान कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीएम ने गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।  मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रभारी व ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रशिक्षण सह प्रभारी  कैैराना के विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा, चौधरी मान सिंह राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने ईवीएम-वीवीपैट का मतदान की सामान्य प्रक्रिया विशेष मतदान की परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


बताया कि नियम नंबर  49 एम ए के तहत वीवीपैट के द्वारा मतदाता द्वारा सही वोट नहीं डाल पाया, तो शिकायत पर जांच मत डालने के बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मचारियों के हस्ताक्षर युक्त प्रारूप 12 क  जिस पर उसका नाम, वोटर लिस्ट की भाग संख्या व क्रमांक अंकित होगा। निर्वाचन ड्यूटी पत्र व फोटो युक्त पहचान पत्र की छाया प्रतियां साथ में संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन


चिह्नित मतदाता सूची पर मतदान कार्मिक के नाम के समक्ष लाल स्याही से ईडीसी अंकित होगा। मतदान कर्मचारी जिस बूथ पर तैनात होंगे, उसी बूथ पर सामान्य मतदाता की भांति ईडीसी के आधार पर मतदान करेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी व ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ने बताया कि दोनों पाली में 1720 मतदान कर्मचारी को प्रशिक्षण के लिए बुलाया था। जिसमें 40 नदारद रहे। डीएम ने 40 गैरहाजिर मतदान कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर  चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक आर गिरीश ने डीएम के साथ विधानसभा स्ट्रांग रुप व ईवीएम-वीवीपैट के प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed