फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report of negative eye aging, relatives will be able to take the dead body

नेगेटिव आई वृद्ध की रिपोर्ट, शव ले जा सकेंगे परिजन

Sun, 14 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report of negative eye aging, relatives will be able to take the dead body
शामली। तीन दिन पूर्व एलम कस्बे में घर पर अकेले रह रहे वृद्ध की सैंपल लेने के बाद शाम को मौत हो गई थी। रविवार को जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पूर्व शाम मिली सूचना के बाद एलम कस्बे से एक वृद्ध का नमूना लेकर जांच को भेजा था। उसी शाम को इस वृद्ध की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मानते हुए उसी के मानक के अनुसार वृद्ध का शव सीज कर उसे पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में रखवा दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। रविवार रात डीएम जसजीत कौर ने बताया कि वृद्ध की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वृद्ध के शव को उसके परिजनों के सपुर्द किया जा सकता है। डीएम ने बताया कि परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनका शव आकर ले जा सकते हैं। यदि परिजन शव लेने नहीं आते तो प्रशासन द्वारा ही वृद्ध का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल यह वृद्ध अपने घर में अकेला था। उसकी मौत के बाद से कोई परिजन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed