फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed in the case of woman's death, husband arrested

महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पति गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report filed in the case of woman's death, husband arrested
थानाभवन। गांव मोर माजरा में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मोर माजरा निवासी पूजा का शव गांव के निकट पेड़ से लटका मिला था। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति श्रवण पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। शनिवार को मृतका की मां संतोष थाने पहुंची और तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी श्रवण के साथ 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही श्रवण आए दिन शराब के नशे में पूजा के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि करवाचौथ के दिन शाम करीब पांच बजे श्रवण घर पहुंचा। इसके बाद रात भर उसने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed