{"_id":"664fb5f6f6e27198d20ccc5c","slug":"report-filed-against-farmer-leader-for-demanding-rs-2-lakh-shamli-news-c-26-1-smrt1048-121550-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो लाख रुपये मांगने के आरोप में किसान नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो लाख रुपये मांगने के आरोप में किसान नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 24 May 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला खत्रियान निवासी नसरीन ने किसान नेता विनोद निर्वाल पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने किसान नेता व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
नसरीन ने एसपी अभिषेक को नौ मई को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके पति डा. अब्बास ने कुछ डिग्रीधारी डाक्टर रखकर गली खत्रियान में नर्सिंग होम खोल रखा है। वहीं पर वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि मोहल्ला रेलपार निवासी विनोद निर्वाल अपने कुछ साथियों के साथ आए और झूठे मुकदमे में फंसाने व झूठी वीडियो वायरल करने की धमकी देेकर रुपये मांगे। आरोप है कि विनोद निर्वाल कहता है कि वह भारतीय किसान यूनियन का भी पदाधिकारी रहा हूं। महिला का कहना है कि आरोपी विनोद निर्वाल उनके पति पर दबाव बनाकर दो लाख रुपये प्रति महीना लेना चाहता है और कहता है कि यदि यहां रहना है तो उसकी मांग पूरी करो वरना वह उन्हें इतना मजबूर कर देगा कि वे अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लोगे।
पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विनोद निर्वाल व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया विनोद निर्वाल व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी विनोद निर्वाल वर्तमान में राष्ट्रीय किसान आयोग के अध्यक्ष है। उधर, विनोद निर्वाल का कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे। उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।