{"_id":"62ffd6ed0b3dfc658a6d75a7","slug":"report-filed-against-50-including-nine-nominated-for-blocking-the-road-shamli-news-mrt601632326","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग जाम करने पर नौ नामजद समेत 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग जाम करने पर नौ नामजद समेत 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- धीमानपुरा में महिला सफाईकर्मी की हादसे में मौत के बाद लगा था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में पिकअप गाड़ी से कुचलकर महिला सफाई कर्मचारी की मौत के बाद मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मोहल्ला बड़ी आल वाल्मीकि बस्ती निवासी नगरपालिका की सफाई कर्मचारी भूरिया बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ला धीमानपुरा में सफाई कार्य कर रही थी, उसी समय तेजी व लापरवाही से विपरीत दिशा पर आए पिकअप गाड़ी ने महिला को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद लोगों ने मौके पर मुआवजे की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया था। करीब पांच घंटे बाद अधिकारियों और भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह के आश्वासन पर जाम खोला गया था। देर रात में पुलिस ने मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए 30-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक दौड़कर एक युवक को पकड़कर पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में पुलिसकमियों ने बीच में पड़कर युवक को छुड़ाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।